सेहवाग ने गांगुली, द्रविड़ और कुंबले को धन्यवाद दियानयी दिल्ली. क्रिकेट को अलविदा कह चुके वीरेंद्र सेहवाग ने गुरुवार को पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के साथ चैंपियन बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया. हालांकि, सेहवाग ने महेंद्र सिंह धौनी का नाम नहीं लिया, जिनकी कप्तानी में उन्होंने करीब छह साल तक भारत के लिए खेला. बीसीसीआइ ने गुरुवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे और आखिरी टेस्ट की शुरुआत से पहले सेहवाग को सम्मानित किया. बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर ने उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें चमचमाती ट्रॉफी भेंट की. सेहवाग के साथ उनकी मां कृष्णा सेहवाग, पत्नी आरती और बेटे आर्यवीर तथा वेदांत मौजूद थे. सेहवाग ने अपने विदाई भाषण में बीसीसीआइ, डीडीसीए, अपने पहले कोच एएन शर्मा और दिल्ली अंडर-19 टीम में उन्हें चुननेवाले सतीश शर्मा को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पिता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे क्रिकेट खेलने की अनुमति दी. मैं अपने सारे कोचों खासकर एएन शर्मा को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने मुझे ऐसा क्रिकेटर बनाया.’सेहवाग ने अपने करीबी दोस्तों को भी धन्यवाद दिया, जिसमें दिल्ली के अंडर-19 कोच राजू शर्मा शामिल हैं. कप्तानों के बारे में उन्होंने कहा, ‘मैं अपने पहले कप्तान अजय जडेजा और बाकी कप्तानों सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को भी धन्यवाद देता हूं. मैं सचिन तेंडुलकर को भी धन्यवाद देना चाहता हूं.’ उन्होंने धौनी का नाम नहीं लिया. उन्होंने अपने 14 साल के कैरियर में फिजियो और ट्रेनर के योगदान का भी जिक्र किया. आखिरी में उन्होंने क्रिकेटप्रेमियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘मैं अपने सारे प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो अच्छे बुरे दौर में मेरे साथ रहे.’ डीडीसीए ने अभी तक किसी स्टैंड या दीर्घा का उनके नाम पर नामकरण नहीं किया है, लेकिन बीसीसीआइ ने अंबेडकर स्टेडियम छोर की आखिरी दीर्घा को सहवाग के सर्वोच्च टेस्ट स्कोर के नाम पर ‘वीरु 319’ का अस्थायी नाम दिया.
सेहवाग ने गांगुली, द्रविड़ और कुंबले को धन्यवाद दिया
सेहवाग ने गांगुली, द्रविड़ और कुंबले को धन्यवाद दियानयी दिल्ली. क्रिकेट को अलविदा कह चुके वीरेंद्र सेहवाग ने गुरुवार को पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के साथ चैंपियन बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया. हालांकि, सेहवाग ने महेंद्र सिंह धौनी का नाम नहीं […]
