अब वद्यिालयों में बंटेगी मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि

अब विद्यालयों में बंटेगी मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि वर्ष 2015 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित जिला कल्याण पदाधिकारी ने की बैठक प्रधानाध्यापक करेंगे चेक का वितरण गोपालगंज. अब अपने ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि का वितरण होगा. वर्ष 2015 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं (अल्पसंख्यकों को छोड़ कर) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मैट्रिक […]

अब विद्यालयों में बंटेगी मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि वर्ष 2015 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं होंगे लाभान्वित जिला कल्याण पदाधिकारी ने की बैठक प्रधानाध्यापक करेंगे चेक का वितरण गोपालगंज. अब अपने ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि का वितरण होगा. वर्ष 2015 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं (अल्पसंख्यकों को छोड़ कर) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के मैट्रिक प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के इंटरमीडिएट प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण सिर्फ छात्राओं को ही मुख्यमंत्री मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा. मैट्रिक प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण पिछड़ा वर्ग के वैसे छात्र को प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जायेगा, जिनका प्राप्तांक 358 से अधिक होगा. मुख्यमंत्री मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि की चेक वितरण किये जाने को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिन्हा ने विकास मित्र समन्वयकों के साथ बैठक की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चेक का वितरण विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर करायी जायेगी. विद्यालय के प्राचार्यों को मेधावृत्ति प्रोत्साहन योजना के लिए विभाग से स्वीकृत सूची एवं एकाउंट पेयी चेक विकास मित्र समन्वयकों के द्वारा मुहैया कराया जायेगा. विद्यालय के प्राचार्य एक सप्ताह में प्रोत्साहन राशि का चेक वितरण कर अभिश्रव की मूलप्रति जिला कल्याण कार्यालय को मुहैया करायेंगे. विद्यालय स्तर पर मेधावृत्ति प्रोत्साहन राशि के चेक वितरण की तिथि प्राचार्य के द्वारा सोमवार से निर्धारित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >