ड्रीमगर्ल के जवाब में शबाना आजमी को चुनाव प्रचार में उतारेगा वाम दल – महागंठबंधन अपने चुनाव प्रचार अभियान से जोड़ सकता है सिने स्टार नगमा को- पिछली बार एके हंगल, ओम पुरी और दीना पाठक ने की थी कई चुनाव सभाएं – अब-तक सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को ही स्टार प्रचारकों के रूप में उतारा गया हैसंवाददाता, पटना चुनाव प्रचार में भले ही वाम ब्लॉक ने हवाई जहाज न उड़ाया हो, किंतु सिने स्टारों को अपने चुनाव प्रचार अभियान में उतारने की तैयारी में पीछे छूटने को राजी नही है. वाम दल शबाना आजमी को चुनाव प्रचार अभियान में उतारने की तैयारी कर रहा है. भाकपा ने अपने महाराष्ट्र सचिव को शबाना आजमी को इसके लिये राजी करने का जिम्मा सौंपा है. शबाना आजमी यदि बिहार में चुनाव सभा करने को राजी हो गयीं, तो वाम दल उन्हें ड्रीमगर्ल के जबाव में उतारेगा. बिहार चुनाव में अब तक भाजपा ने ही सिने स्टार हेमा मालिनी की चुनावी सभायें करायी हैं. हेमा मालिनी सिने स्टार के साथ-साथ पार्टी की सांसद भी हैं. चर्चा है कि दो दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी बनी सिने स्टार नगमा को महागंठबंधन अपने चुनाव प्रचार अभियान से जोड़ सकता है. वाम दलों के पक्ष में पिछले चुनावों में स्व एके हंगल, ओम पुरी और दीना पाठक ने कई चुनाव सभाएं की थी. उनकी चुनावी सभाओं का असर भी दिखा था. सीपीआई को शबाना आजमी की चुनाव सभा कराने के लिये उनके हवाई सफर का भी प्रबंध करना होगा. अभी तक वाम दलों के सांसद-विधायकों ने ही अपने-अपने कोटे से बिहार में हवाई यात्राएं की हैं. यदि शबाना चुनाव सभाएं करने को तैयार हो गयीं, तो वाम दल तीसरे चरण के इलेक्शन में उनका इस्तेमाल करेगा. महाराष्ट्र भाकपा के प्रदेश सचिव से वाम समर्थक अन्य सिने स्टारों से भी चुनाव प्रचार के लिये संपर्क करने का आग्रह किया गया है. वाम दलों ने अपने स्टार प्रचारकों के रूप में अब-तक सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को ही उतारा है. वाम दलों ने असम, बंगाल, केरल और झारखंड के सांसद-विधायकों का इस्तेमाल चुनाव-प्रचार में किया है. उनके अलावा सीपीआई, माकपा और भाकपा-माले के राष्ट्रीय महा सचिवों क्रमश: दीपंकर भट्टाचार्य, ए सुब्बा रेड्डी और सीताराम येचुरी की कई चुनाव सभाएं हुई हैं. इनकी चुनावी सभाएं पांचों चरणों तक होंगी.
ड्रीमगर्ल के जवाब में शबाना आजमी को चुनाव प्रचार में उतारेगा वाम दल
ड्रीमगर्ल के जवाब में शबाना आजमी को चुनाव प्रचार में उतारेगा वाम दल – महागंठबंधन अपने चुनाव प्रचार अभियान से जोड़ सकता है सिने स्टार नगमा को- पिछली बार एके हंगल, ओम पुरी और दीना पाठक ने की थी कई चुनाव सभाएं – अब-तक सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को ही स्टार प्रचारकों के रूप […]
