11 सीटों के प्रत्याशी तय करने में छूट रहा वाम ब्लॉक का पसीना

11 सीटों के प्रत्याशी तय करने में छूट रहा वाम ब्लॉक का पसीना भाकपा-माले ने बलरामपुर से महबूब आलम को, जबकि भाकपा ने बरूराज से त्रिवेणी तिवारी को चुनाव मैदान में उताराचौथे व पांचवे चरण के लिए अपने कोटे के 10 उम्मीदवारों की सूची आज जारी करेगी माकपासंवाददाता, पटनासीपीआइ और सीपीएम को अपने 11 प्रत्याशियों […]

11 सीटों के प्रत्याशी तय करने में छूट रहा वाम ब्लॉक का पसीना भाकपा-माले ने बलरामपुर से महबूब आलम को, जबकि भाकपा ने बरूराज से त्रिवेणी तिवारी को चुनाव मैदान में उताराचौथे व पांचवे चरण के लिए अपने कोटे के 10 उम्मीदवारों की सूची आज जारी करेगी माकपासंवाददाता, पटनासीपीआइ और सीपीएम को अपने 11 प्रत्याशियों की सूची जारी करने में पसीना छूट रहा है. पिछले एक सप्ताह से दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची एक-दो दिन में जारी करने की बात तो कर रही है, किंतु अब-तक किसी दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. चौथे और पांचवें चरण के लिये उम्मीदवारों के नाम घेषित न होने से दावेदारों की बेचैनी बढ़ी हुई है.इस बीच भाकपा-माले ने बलरामपुर सीट पर महबूब आलम को, जबकि भाकपा ने बरूराज से त्रिवेणी तिवारी को चुनाव मैदान में उतारने की धोषणा की है. माकपा को 10 और सीपीआइ को एक सीट के लिए प्रत्याशी घोषित करना है. 11 सीटों पर दोनों वाम दल जिताऊ उम्मीदवार ही देना चाह रहें हैं. फिलहाल दोनों दल जिताऊ उम्मीदवार के चयन को ले कर माथा-पच्ची कर रही है, हालांकि माकपा सचिव अवधेश कुमार ने शुक्रवार को चौथे व पांचवे चरण के लिये अपने कोटे के 10 उम्मीदवारों की सूची जारी करने की बात कही है, जबकि भाकपा अपने हिस्से की एक सीट के उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन बाद ही घोषित करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >