थावे : सड़क बनने के साथ ही दरार आने से उग्र हुए बाजार के लोगों ने जम कर प्रदर्शन किया. बाजार के लोगों का आक्रोश तब फूटा जब सड़क में चारों तरफ दरार आ गयी.
बाजार के लोगों का आरोप था कि थावे ओवरबृज का निर्माण करा रही इरकॉन कंपनी यहां संपर्क मार्ग बना रही थी, जो पीसीसी निर्माण होने के क्रम में जगह – जगह घटिया निर्माण कार्य कराये जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.
व्यवसायियों का कहना था कि कंपनी घटिया सामग्री का उपयोग कर जैसे – तैसे लूट मचा रही है. इस सड़क से भारी गाड़ियों का आना-जाना बना रहता है,
जिसमें सड़क मजबूत होने की जरूरत है. व्यवसायियों ने सड़क के पुनर्निर्माण कराने की मांग की है. इस मौके पर रामनाथ प्रसाद गुप्ता, डॉ यासीन आदि लोग प्रदर्शन में शामिल थे.
