एक लाख के लिए शक्षिकिा को निकाला

एक लाख के लिए शिक्षिका को निकाला महिला थाने में पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज जादोपुर थाने के मशानथाना गांव में हुई थी शादी संवाददाता, गोपालगंज ससुरालवालों ने दहेज में एक लाख रुपये की खातिर शिक्षिका बहू को घर से निकाल दिया. पीड़ित शिक्षिका ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ससुराल वालों […]

एक लाख के लिए शिक्षिका को निकाला महिला थाने में पति सहित छह लोगों पर केस दर्ज जादोपुर थाने के मशानथाना गांव में हुई थी शादी संवाददाता, गोपालगंज ससुरालवालों ने दहेज में एक लाख रुपये की खातिर शिक्षिका बहू को घर से निकाल दिया. पीड़ित शिक्षिका ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है. नगर थाने के भितभेरवां गांव की सुस्मिता कुमारी उचकागांव प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षिका है. शादी 26 फरवरी ,2015 में जादोपुर थाने के मशानथाना गांव में बुलेट पंडित के साथ हुई थी. शादी के समय मायके वालों ने हैसियत के मुताबिक ससुराल वालों को दान-दहेज भी दिया था. बाद में ससुराल वालों ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शिक्षिका को तरह – तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा. इसके बाद घर से निकाल दिया गया. महिला थाने की पुलिस ने इस मामले को लेकर पति सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >