संवाददाता : गोपालगंज एचआइवी पीड़ितों के लिए बनी प्रोत्साहन योजना दम तोड़ रही है. लाभुक को प्रोत्साहन राशि पिछले दस माह से नहीं मिल रही है. सरकार ने प्रोत्साहन योजना के तहत 15 सौ रुपये एचआइवी पीड़ित को प्रत्येक माह देने का निर्देश दिया था. सितंबर, 2014 से लागू हुई इस योजना के तहत चार […]
संवाददाता : गोपालगंज एचआइवी पीड़ितों के लिए बनी प्रोत्साहन योजना दम तोड़ रही है. लाभुक को प्रोत्साहन राशि पिछले दस माह से नहीं मिल रही है.
सरकार ने प्रोत्साहन योजना के तहत 15 सौ रुपये एचआइवी पीड़ित को प्रत्येक माह देने का निर्देश दिया था. सितंबर, 2014 से लागू हुई इस योजना के तहत चार सौ पीड़ितों के खाते बैंक में खोले गये.
शुरुआत में एक माह पीड़ितों8 को प्रोत्साहन राशि मिली. इसके बाद आवंटन के अभाव में राशि नहीं मिल रही है. पीड़ित प्रोत्साहन राशि के लिए सदर अस्पताल के एआरटी केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं.
यहां हर बार पीड़ितों के लिए आवंटन नहीं आने की बात कर्मी बताते हैं. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने कहा कि राशि का आवंटन नहीं होने सक एचआइवी पीड़ितों के खाते में राशि नहीं जा रही है. विभाग को राशि आवंटन के लिए पत्र भेजा जायेगा.
कैसे मिलेगी प्रोत्साहन राशि : एचआइवी पीड़ितों को प्रत्येक माह 15 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जानी है. इसके लिए पीड़ित को कोर्ट से बनाया गया शपथपत्र, पहचान पत्र एआरटी केंद्र की रिपोर्ट की एक प्रति और बैंक में खाता होना आवश्यक है. इस कागजात को लेकर अपने संबंधित जिले के एआरटी केंद्र पर जमा करना होगा.
एआरटी केंद्र पीड़ित व्यक्ति की रिपोर्ट तैयार कर प्रोत्साहन राशि के लिए अनुशंसा करेगा.
एआरटी केंद्र में नि:शुल्क मिलता है इलाज : एचआइवी पीड़ित की जांच आइसीटीसी केंद्र सदर अस्पताल में स्थापित किया गया है. यहां एचआइवी की जांच नि:शुल्क करने की व्यवस्था है.
परामर्श और काउंसेलर भी आइसीटीसी केंद्र में मौजूद है. इसके साथ ही एआरटी केंद्र अस्पताल परिसर में ही स्थापित है, जहां पर एचआइवी पीड़ितों केी इलाज की पूरी व्यवस्था नि:शुल्क है.