गोपालगंज : दलित युवक को रास्ते में घेर कर मोबाइल एवं पैसा लूट लिया गया है. पीड़ित ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नगर थाने के कैथवलिया गांव के कुंदन कुमार ने मठिया गांव के मिंटू तूरहा सहित अन्य पर आरोप लगाया है कि वह गोपालगंज से अपने घर जा रहा था. रास्ते में मारपीट कर मोबाइल एवं 15 सौ रुपये लूट लिये गये. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है.
