डेंगू का डंक : पांच नये रोगी मिले, तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज

पटना रेफर, मरीजों की संख्या बढ़ हुई 12, नहीं शुरू हुई फॉगिंग गोपालगंज . डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगा है. सोमवार को डेंगू से ग्रसित पांच नये मरीज मिले. सदर अस्पताल में जांच के दौरान एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया, जबकि चार अन्य निजी लैब में मिले. सदर अस्पताल में […]

पटना रेफर, मरीजों की संख्या बढ़ हुई 12, नहीं शुरू हुई फॉगिंग
गोपालगंज . डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगा है. सोमवार को डेंगू से ग्रसित पांच नये मरीज मिले. सदर अस्पताल में जांच के दौरान एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया, जबकि चार अन्य निजी लैब में मिले. सदर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था नहीं होने पर सभी को पटना रेफर किया गया. डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ कर 12 तक पहुंच गयी है. बावजूद इसकी रोकथाम के लिए शहर और ग्रामीण इलाके में फॉगिंग नहीं करायी जा रही है.
सदर अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में शनिवार को दो मरीज जांच कराने पहुंचे, जिनमें सीवान जिले के बड़हरिया थाने के त्रिलोकीपुर के विनोभा कुमार की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिला, जबकि एक अन्य रोगी में निगेटिव रहा. इसके पूर्व सात मरीज डेंगू के मिले थे, जिनका इलाज बाहर के अस्पतालों में चल रहा है.
बरौली में चार रोगी मिले : बरौली में डेंगू के अबतक चार नये रोगी मिल चुके हैं. सोमवार को तीन नये रोगियों का मामला सामने आया है. अधिकतर लोग बाहर से डेंगू की चपेट में आ रहे हैं. सुरवाल गांव में नरेश प्रसाद, बलहां गांव में मो नसीर, खजूरिया गांव में आकाश कुमार नये रोगी मिले हैं. इन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि एक सप्ताह पूर्व विशुनपुरा गांव में मंटू कुमार डेंगू से पीड़ित मिले थे, जिसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन को पीएमसीएच ने भेजी थी.
सदर अस्पताल में कराएं प्लेटेनेस की जांच : डेंगू के संदिग्ध रोगियों की जांच सदर अस्पताल में की जा रही है.
अस्पताल के ओपीडी वार्ड के पैथोलॉजी विभाग में डेंगू के प्लेटेनेस की जांच हो रही है. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की बढ़ती संख्या को देख जांच शुरू कर दी है. अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो लोगों में जागरूकता की कमी है, जिसके कारण सदर अस्पताल में जांच न करा कर बाहर निजी लैब में महंगे शुल्क देकर जांच करा रहे हैं.
नगर पर्षद नहीं करा रही फॉगिंग
शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए नगर पर्षद को फॉगिंग करानी है. बंजारी में छात्रा समेत दो तथा जंगलिया और सरेया मुहल्ले में एक – एक डेंगू के रोगी अबतक मिल चुके हैं. इसके बावजूद नगर पर्षद ने डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग नहीं करायी, जिससे अफसर कॉलोनी से लेकर वीआइपी इलाके में भी डेंगू के बढ़ने की आशंका बनी है.
डेंगू के लक्षण
तेज बुखार , शरीर पर लाल चकत्ता पड़ना, सिर, हाथ-पैर और बदन में तेज दर्द , उल्टी-दस्त की शिकायत
बचाव के उपाय
घर के आसपास पानी जमा न होने दें
जहां पानी जमा हो, उसमें केरोसिन डाल दें
रोज घर में कीटनाशक का छिड़काव करें
मच्छरदानी लगा कर सोएं
बोले सिविल सर्जन
सदर अस्पताल में डेंगू के प्लेटेनेस जांच की व्यवस्था है. पैथोलॉजी विभाग में डेंगू के संदिग्ध रोगी जांच करा सकते हैं. प्रभावित गांवों में फॉगिंग कराने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >