दो यात्री बसों में टक्कर, 120 लोगों की बची जान

गोपालगंज : मांझा थाने के धरमपरसा गांव के पास दो यात्री बसों में भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में 120 यात्रियों की जान बाल – बाल बच गयी, जबकि एक बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. दुर्घटना के बाद यात्रियों […]

गोपालगंज : मांझा थाने के धरमपरसा गांव के पास दो यात्री बसों में भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में 120 यात्रियों की जान बाल – बाल बच गयी, जबकि एक बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. दुर्घटना के बाद यात्रियों ने हंगामा किया. कई यात्रियों ने बस को खाली कर दिया. सोमवार को बरौली बाजार से दो यात्री बस सीवान जा रही थी.
रास्ते में धर्मपरसा गांव के पास ओवरटेक के कारण दो वाहनों में टक्कर हो गयी. वाहन के गेट पर खड़ा कंडक्टर बरौली थाने के कहला निवासी शैलेश पटेल का पुत्र जितेंद्र कुमार घायल हो गया, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित हैं.
यात्रियों ने वाहन चालक पर ओवरटेक करने का आरोप लगा कर हंगामा किया. वाहन पर सवार महिला राजमती देवी, राजेश कुमार, गुड़िया देवी, जैतून खातून ने कहा कि आगे निकलने की होड़ में ओवरटेक किया गया, जिसके कारण दोनों वाहनों में टक्कर हुई. करीब आधा घंटा वाहनों का परिचालन रुका रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >