वकील हत्याकांड : अधिवक्ता सड़क पर

गोपालगंज : वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिपुरारि शरण शर्मा की हत्या के तीसरे दिन तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा. मंगलवार को अधिवक्ता न्यायालय कार्य का काम छोड़ कर सड़क पर पुलिस के खिलाफ उतर गये. अधिवक्ताओं ने समाहरणालय गेट को जाम कर दिया. प्रदर्शन करने के बाद अधिवक्ता डाकघर चौराहे […]

गोपालगंज : वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिपुरारि शरण शर्मा की हत्या के तीसरे दिन तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा. मंगलवार को अधिवक्ता न्यायालय कार्य का काम छोड़ कर सड़क पर पुलिस के खिलाफ उतर गये. अधिवक्ताओं ने समाहरणालय गेट को जाम कर दिया.

प्रदर्शन करने के बाद अधिवक्ता डाकघर चौराहे के पास सड़क पर धरना देकर बैठ गये. पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता टाउन थाने के इंस्पेक्टर को हटाने की मांग पर अड़ गये.

अधिवक्ताओं के आक्रोश को देख चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए. समझाने पहुंचे एसडीएम मृत्युंजय कुमार और एसडीपीओ मनोज कुमार को आक्रोश का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >