विवि में सत्र एक साल विंलब, मुश्किल में हैं छात्र

गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र एक साल विलंब से चल रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन पर राजभवन का कोई असर नहीं है. समय पर किसी भी सत्र को पूरा नहीं किया जा रहा है. स्नातक हो या स्नातकोत्तर सभी शैक्षणिक सत्र विलंब से चल रहे हैं. इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है. […]

गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र एक साल विलंब से चल रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन पर राजभवन का कोई असर नहीं है. समय पर किसी भी सत्र को पूरा नहीं किया जा रहा है. स्नातक हो या स्नातकोत्तर सभी शैक्षणिक सत्र विलंब से चल रहे हैं. इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है.
विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र विलंब से चलने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी विश्वविद्यालय ने राजभवन के नियमों के मुताबिक सत्र को पूरा नहीं किया. सितंबर, 2014 में स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर का नामांकन लिया गया. 18 नवंबर से छात्र-छात्राओं की विश्वविद्यालय में परीक्षा ली गयी.
छह माह में सेमेस्टर सत्र को पूरा कर देना था, लेकिन 12 माह बित गये. अबतक द्वितीय सेमेस्टर का न तो रिजल्ट जारी किया गया और न ही कोई सूचना दी गयी, जबकि राजभवन ने विश्वविद्यालय को सेमेस्टर का सत्र समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है. राजभवन के मुताबिक प्रत्येक सेमेस्टर को छह माह में हर हाल में पूरा करना है. लेकिन, ऐसा विश्वविद्यालय में नहीं किया जा रहा है.
स्नातक पार्ट वन का रिजल्ट 11 माह में आया था : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट वन का परीक्षा परिणाम 11 माह बाद जारी किया गया था. जून के अंतिम सप्ताह में जारी किये गये रिजल्ट में अधिकतर छात्रों में त्रुटि पायी गयी थी, जिसका अबतक सुधार नहीं किया जा सका. विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में आज भी छात्र – छात्रएं स्नातक के रिजल्ट को सुधार कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं.
दूसरे विश्वविद्यालय की ओर रुख कर रहे छात्र : जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र एक साल विलंब होने से नामांकित छात्र भी दूसरे विश्वविद्यालयों की ओर रुख कर रहे हैं. जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार नहीं होने के कारण दूसरे विवि में जाने को विवश हैं. जेपी विवि से निकल कर छात्र गोरखपुर विश्वविद्यालय और बनारस के विश्वविद्यालय में दाखिला करा रहे हैं.
छात्र नेताओं ने दी आंदोलन करने की चेतावनी : रिजल्ट में विलंब होने से विभिन्न छात्र संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है. बिहारी छात्र मोरचा के संस्थापक व छात्र नेता सचिन सिंह ने कहा कि स्नातकोत्तर का रिजल्ट 10 माह में नहीं आ सका. रिजल्ट में देरी होने से छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है. छात्र नेता ने सितंबर माह में रिजल्ट नहीं आया, तो विश्वविद्यालय के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >