बारिश होते ही बढ़ी यूरिया की मांग

खेती बाड़ी डेस्क सूखे की मार से जहां यूरिया का बाजार मंदा पड़ गया था, वहीं गत दिन हुई बारिश से इसकी मांग में तेजी आ गयी है. खरीफ फसल के लिए यूरिया की खपत का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया था, जिसके एवज में विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो लक्ष्य के […]

खेती बाड़ी डेस्क सूखे की मार से जहां यूरिया का बाजार मंदा पड़ गया था, वहीं गत दिन हुई बारिश से इसकी मांग में तेजी आ गयी है. खरीफ फसल के लिए यूरिया की खपत का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया था, जिसके एवज में विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो लक्ष्य के अनुरूप यूरिया की आपूर्ति हुई है.

अब जबकि बारिश हो गयी है, दूसरी ओर यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत भी मिल रही है. साथ ही दूसरी ओर अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री जारी है. थोक विक्रेता से लेकर खुदरा विक्रेता तक यूरिया बिक्री की मंद पड़ी बिक्री को भुनाने में लगे हैं. अगस्त माह में अधिक यूरिया की जरूरत होती है.शुरू से ही बारिश की स्थिति अच्छी नहीं रही है. जून माह में जहां सामान्य वर्षापात 124.8 मिली मीटर होना था, वहीं मात्र 79.5 मिली मीटर वर्षापात होकर रह गया. वहीं जुलाई में जबकि धान की रोपनी का उत्तम समय होता है,

सबसे अधिक 358.1 मिलीमीटर वर्षापात का लक्ष्य था, जिसके एवज में मात्र 165.7 मिली मीटर ही बारिश हुई. अगस्त में अब तक 18.2 मिली मीटर बारिश हुई है, जबकि कुल वर्षापात 254.9 मिलीमीटर होना है. अगस्त माह धान की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि इसी माह में धान की फसल रोपनी के बाद प्रौढ़ होती है और फसल की अच्छी उपज के लिए किसान खाद का प्रयोग करते हैं. इसके लिए किसान खाद दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं.

अधिक दामों पर बिक रहा यूरिया
बारिश होते ही जहां यूरिया की मांग बढ़ गयी है, वहीं दूसरी ओर यूरिया की कालाबाजारी की सूचना मिल रही है. सरकार ने जहां सामान्य यूरिया की कीमत 295 रुपये तथा नीम कोटेड यूरिया की कीमत 298 रुपये निर्धारित की गयी है, वहीं दूसरी ओर 390 रुपये से लेकर 400 रुपये बोरी तक में यूरिया धड़ल्ले से बेचा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >