स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साखे बाजार स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्रओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं देश भक्ति गीतों पर भाव नृत्य की प्रस्तुति की गयी. प्रधानाध्यापक नबी अहमद ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की तैयारी […]
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साखे बाजार स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में विद्यालय के छात्र-छात्रओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं देश भक्ति गीतों पर भाव नृत्य की प्रस्तुति की गयी.
प्रधानाध्यापक नबी अहमद ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की तैयारी सहायक शिक्षक प्रयाग गुप्ता की देख – रेख में की गयी थी. वहीं, बलेसरा स्थित नवोदय विद्यालय में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो छात्रों को रोमांचित कर रहा था. बाबा भूतनाथ सेवा संस्थान द्वारा भूतनाथ आश्रम में संस्था के अध्यक्ष शंभु नाथ साधु द्वारा झंडात्ताेलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इधर, रघुआ जमसड़ गांव स्थित बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में भी विद्यालय के स्थापक रमेश कुमार सिंह द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापिका जया कुमारी एवं अन्य शिक्षकों की देख – रेख में संपन्न कराया गया.