स्वतंत्रता दिवस के स्वागत में शहर सज कर तैयार

जश्न-ए-आजादी के स्वागत में शहर सज-धज कर तैयार है. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मिंज स्टेडियम में होगा. इसको लेकर मिंज स्टेडियम को जहां सजाया गया है, वहीं विभिन्न चौक – चौराहों पर स्थित प्रतिमा स्थल एवं शहीद स्मारकों की भी सफाई एवं रंग-रोगन किया गया है. नगर पर्षद द्वारा सभी मुख्य मार्गो की सफाई […]

जश्न-ए-आजादी के स्वागत में शहर सज-धज कर तैयार है. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मिंज स्टेडियम में होगा. इसको लेकर मिंज स्टेडियम को जहां सजाया गया है, वहीं विभिन्न चौक – चौराहों पर स्थित प्रतिमा स्थल एवं शहीद स्मारकों की भी सफाई एवं रंग-रोगन किया गया है.

नगर पर्षद द्वारा सभी मुख्य मार्गो की सफाई करायी गयी है. प्राइवेट व सरकारी विद्यालयों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जायेंगे.

प्रभातफेरी से होगा कार्यक्रम का आगाज : झंडोत्तोलन के पहले सुबह 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली जायेगी. प्रभातफेरी विद्यालय के छात्र-छात्रएं निकालेंगे. प्रधानाध्यापक, शिक्षा विभाग के अधिकारी डॉक्टर, एंबुलेंस एवं दवा की व्यवस्था रहेगी.
कैदी करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम : चनावे स्थित मंडल कारा में भी शनिवार को आजादी के तराने गूंजेंगे. मंडल कारा में बंद कैदी झंडोत्तोलन के बाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे. मंडल कारा के अधीक्षक पीके पिंगूआ सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >