रेलकर्मियों के बच्चों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति की राशि

रेलवे में काम करनेवाले कर्मचारियों के लिए यह खुशखबरी है कि अब उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए रेलवे की ओर से छात्रवृत्ति दी जायेगी. यही नहीं, अगर किसी रेलकर्मी का बच्च खेलकूद में भी बेहतर प्रदर्शन करता है, तो इसका लाभ मिलेगा. रेलवे बोर्ड की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार अब रेलकर्मियों […]

रेलवे में काम करनेवाले कर्मचारियों के लिए यह खुशखबरी है कि अब उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए रेलवे की ओर से छात्रवृत्ति दी जायेगी. यही नहीं, अगर किसी रेलकर्मी का बच्च खेलकूद में भी बेहतर प्रदर्शन करता है,

तो इसका लाभ मिलेगा. रेलवे बोर्ड की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार अब रेलकर्मियों के बच्चों को शिक्षा व खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए रेलवे स्कॉलरशिप देगी. स्कॉलरशिप स्टाफ बेनीफिट फंड से दी जायेगी. एक जून, 2015 को रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक भारतीय रेलवे के सभी जोन के महाप्रबंधक को इससे अवगत करा दिया गया है.

कर्मचारियों के बच्चों को योजना का लाभ 2015-16 से मिलना शुरू हो जायेगा. जिन रेल कर्मचारियों के बच्चे पढ़ाई-खिलायी के क्षेत्र में या खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उनके लिए यह योजना वरदान साबित होगी.

जो रेलकर्मी बच्चों की पढ़ाई- लिखाई में अधिक पैसे खर्च नहीं कर पायेंगे और उनका बच्च पढ़ाई- लिखाई या खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो वैसे कर्मचारियों के आश्रितों के लिए यह योजना लाभप्रद होगी.

आदेश में क्या है प्रावधान
रेल कर्मचारियों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप देने की योजना के तहत जो बच्चे 90 फीसदी या उससे ऊपर अंक लायेंगे, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा. जो बच्चे खेल के क्षेत्र में स्टेट व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा. सिर्फ स्थायी कर्मचारियों के बच्चों को यह लाभ मिलेगा. कक्षा छह से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >