कोडरमा/गोपालगंज. रांची-पटना रोड के नौवा माइल के पास बुधवार को सिटी राइड बस व ट्रक के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे में तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं. देवघर से कांविरयों का जत्था सिटी राइड बस से गोपालगंज लौट रहा था. इसी दौरान नौवा माइल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने गलत दिशा में आकर बस को टक्कर मार दी. बस की छत पर सवार एक कांविरया सीधे गिर कर ट्रक के चक्के के नीचे जा पहुंचा. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. उसकी पहचान नहीं हो पायी है. प्रभु चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र की भी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.वहीं, सदर अस्पताल में 40 वर्षीय लालजी राम की मौत हुई.
गोपालगंज के तीन कांवरियों की कोडरमा में हादसे में मौत
कोडरमा/गोपालगंज. रांची-पटना रोड के नौवा माइल के पास बुधवार को सिटी राइड बस व ट्रक के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. हादसे में तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं. देवघर से कांविरयों का जत्था सिटी राइड बस से गोपालगंज लौट रहा था. इसी दौरान नौवा माइल के पास सामने से आ […]

ये हैं घायल : बस व ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन दर्जन कांविरया घायल हुए हैं. इनमें 60 वर्षीय विक्र म भाड़ पिता बाबूराम भाड़, रामदेव भाड़ पिता जीवन भाड़ गांव उचका मतौनी, कन्हैया लाल साव पिता शिवजी साव मतौनी, 12 वर्षीय शिव कुमार, 35 वर्षीय कांति देवी, 28 वर्षीय छोटेलाल यादव, 55 वर्षीय रूखिया देवी, 40 वर्षीय हरेंद्र राम, बस के चालक अरु ण कुमार, राजकुमार निवासी सीवान, विकास कुमार, 55 वर्षीय जवाहिर भाड़, 25 वर्षीय कमलेश कुमार यादव, मनीष कुमार, 35 वर्षीया मीना देवी, सीता देवी, चंद्रावती देवी निवासी बिरहट बाजार, 20 वर्षीय बबलू शर्मा निवासी सीवान, 50 वर्षीया फूलझड़ी देवी, 35 वर्षीया इंदु देवी, सूर्यवती देवी, अशोक कुमार साव, तेतरी देवी, 7 वर्षीया अलका कुमारी, लाल मुनि निवासी मतौनी, रंभा देवी बिरहट व अन्य घायल हैं.