थावे अस्पताल में तड़पता रहा नवजात, सोये रहे डॉक्टर

थावे : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थावे में प्रसव के बाद नवजात तड़पता रहा. अस्पताल के डॉक्टर एसी चालू कर सोये हुए थे. परिजनों ने बार-बार उन्हें उठाने का प्रयास किये. लेकिन डॉक्टर का नींद नहीं खुला इस बीच नवजात की मौत हो गयी. मौत होते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा. घटना की सूचना गांववालों […]

थावे : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थावे में प्रसव के बाद नवजात तड़पता रहा. अस्पताल के डॉक्टर एसी चालू कर सोये हुए थे. परिजनों ने बार-बार उन्हें उठाने का प्रयास किये. लेकिन डॉक्टर का नींद नहीं खुला इस बीच नवजात की मौत हो गयी. मौत होते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा.

घटना की सूचना गांववालों को मिली गांव के सैकड़ों लोग अस्पताल पहुंच गये. अस्पताल पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया गया. ग्रामीणों के हंगामे से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. डॉक्टर और कर्मियों को भाग कर जान बचाना पड़ा. अस्पताल में जम कर ग्रामीणों ने तोड़-फोड़ की. डॉक्टर और कर्मी अस्पताल छोड़ कर भाग निकले. उधर घटना की सूचना मिलते ही थावे थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस के समक्ष परिजनों ने आरोप लगाया कि थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी पश्चिम टोला के फिरोज आलम की पत्नी जुवैदा खातून को प्रसव कारने के लिए रविवार की रात अस्पताल लाया गया. जहां एएनएम ने 13 सौ रुपया लिया. प्रसव होने के बाद तीन सौ रुपया लिया गया. पैसा लेने के बाद बच्चे की सफाई की गयी. इस बीच सोमवार की दोपहर से नवजात की हालत बिगड़ने लगी. ड्यूटी में तैनात डॉक्टर एसी चला कर सो रहे थे.

बार-बार उनसे आग्रह करने के बाद भी उनका नींद नहीं खुल रही थी. सोमवार की शाम नवजात की मौत हो गयी. परिजनों का आरोप था कि नवजात की मौत इलाज के अभाव में हुई है.

डॉक्टर इलाज करते तो उनकी जान बचायी जा सकती थी. ग्रामीणों के आक्रोश को देख थावे पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आस पास के थानों को भी अलर्ट कर दिया. समाचार लिखे जाने तक स्थिति पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था. अस्पताल का कैंपस में पुलिस कैंप कर रही थी. अस्पताल में डॉक्टर थे नहीं कर्मी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >