शहर में खुली आंध्रा बैंक की पहली शाखा

डीएम कृष्ण मोहन ने किया बैंक का उद्घाटन पुलिस लाइन के समीप खुली बैंक की शाखा फोटो न. 22 – आंध्रा बैंक का उद्घाटन करते डीएम.संवाददाता, गोपालगंज शहर के बंजारी रोड में पुलिस लाइन के पास आंध्रा बैंक की पहली शाखा गुरुवार को खुली. डीएम कृष्ण मोहन ने शाखा का उद्घाटन किया. बैंक शाखा के […]

डीएम कृष्ण मोहन ने किया बैंक का उद्घाटन पुलिस लाइन के समीप खुली बैंक की शाखा फोटो न. 22 – आंध्रा बैंक का उद्घाटन करते डीएम.संवाददाता, गोपालगंज शहर के बंजारी रोड में पुलिस लाइन के पास आंध्रा बैंक की पहली शाखा गुरुवार को खुली. डीएम कृष्ण मोहन ने शाखा का उद्घाटन किया. बैंक शाखा के उद्घाटन के मौके पर डीएम ने कहा कि आंध्रा बैंक की शाखा ग्राहकों की पूरा ख्याल रखेगी. ग्राहकों को सम्मान और सुविधा देने का प्रयास बैंक के अधिकारी करेंगे. बैंक के आंचलिक प्रबंधक ने कहा कि यह शाखा ग्राहकों को पूरी सुविधा देगी. देश में आंध्रा बैंक की 2500 शाखाएं स्थापित हैं. बैंक के उद्घाटन के मौके पर वरिष्ठ मैनेजर मनोज बोहरा, शाखा प्रबंधक गौरव कुमार के अलावा अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >