घर में घुस कर युवती को अगवा किया

गोपालगंज . मनचले रिश्तेदार द्वारा घर में घुस कर युवती को अगवा कर लिया गया है. पीडि़त मां ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मांझा थाने के दुलदुलिया गांव की अनवरी खातून ने पड़ोसी गांव सिकमी के आमिर हुसैन सहित दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री दो […]

गोपालगंज . मनचले रिश्तेदार द्वारा घर में घुस कर युवती को अगवा कर लिया गया है. पीडि़त मां ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मांझा थाने के दुलदुलिया गांव की अनवरी खातून ने पड़ोसी गांव सिकमी के आमिर हुसैन सहित दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री दो दिन पूर्व अपने घर में अकेली थी. वह अपना इलाज कराने गोपालगंज आयी थी. उसी रात में आमिर हुसैन उसके घर गया और उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर अगवा कर लिया. पीडि़त मां ने पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >