भोरे. भोरे थाने के बनतरिया गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हो गयी. मृतक मजदूर घाना छापर गांव के निवासी गुलाब मियां का 24 वर्षीय पुत्र बताया गया है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दिये बिना शव को लेकर घर चले गये. बनतरिया गांव में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. सड़क पर ट्रैक्टर से गिट्टी गिराया जा रहा था. मजदूर वाहन पर चढ़ कर गिट्टी गिरते पर देख रहा था, तभी ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार में अचानक करेंट दौड़ गया. मजदूर बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
भोरे में करेंट से मजदूर की मौत
भोरे. भोरे थाने के बनतरिया गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मौत हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हो गयी. मृतक मजदूर घाना छापर गांव के निवासी गुलाब मियां का 24 वर्षीय पुत्र बताया गया है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना दिये बिना […]
