गोपालगंज . सदर बीआरसी में बीइओ विद्याशंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की गोष्ठी आयोजित की गयी. नामांकन जागरूकता अभियान, पेयजल व स्वच्छता अभियान के अलावा कई बातों पर चर्चा की गयी. वर्ष 2012-13 के तहत विद्यालय विकास अनुदान व टीएलएम आदि सहित उपयोगिता प्रमाण पत्रों की मांग बीइओ ने की. उन्होंने कहा कि आये हुए पुस्तकों का संबंधित प्रधानाध्यापक यथा शीघ्र उठाव करना सुनिश्चित करेंगे. विद्यालयों में कनीय व वरीय शिक्षकों के प्रभार की चर्चा के दौरान बीइओ ने कहा कि किसी भी हालत में कनीय शिक्षक विद्यालय प्रभारी नहीं रहेंगे. किसी मध्य विद्यालय में किसी कारण वश नियोजित शिक्षक अगर प्रभारी में हैं, तो वित्तीय प्रभार उन्हें नहीं प्राप्त होगा. बगल के किसी नजदीकी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ही वित्तीय प्रभार में रहेंगे. बीइओ श्री द्विवेदी ने कहा कि दिये गये निर्देशों का पालन सभी प्रधानाध्यापक करना सुनिश्चित करेंगे.
कनीय शिक्षक विद्यालय का नहीं रहेंगे प्रभारी
गोपालगंज . सदर बीआरसी में बीइओ विद्याशंकर द्विवेदी की अध्यक्षता में प्रखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की गोष्ठी आयोजित की गयी. नामांकन जागरूकता अभियान, पेयजल व स्वच्छता अभियान के अलावा कई बातों पर चर्चा की गयी. वर्ष 2012-13 के तहत विद्यालय विकास अनुदान व टीएलएम आदि सहित उपयोगिता प्रमाण पत्रों की मांग […]
