हंगामेदार रही बीडीसी की बैठक

संवाददाता, उचकागांवस्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर स्थित स्वरोजगारी भवन के सभागार में प्रमुख सुनीता सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पहली बैठक की गयी. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बीडीसी अनिल सिंह ने सरकार द्वारा प्रायोजित छात्रवृत्ति व पोशाक योजना के वितरण पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश है […]

संवाददाता, उचकागांवस्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर स्थित स्वरोजगारी भवन के सभागार में प्रमुख सुनीता सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पहली बैठक की गयी. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बीडीसी अनिल सिंह ने सरकार द्वारा प्रायोजित छात्रवृत्ति व पोशाक योजना के वितरण पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सरकार का निर्देश है कि जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में राशि का वितरण करना है, पर प्रखंड के कई विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी में ही वितरण कर दिया गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि वितरण में भी धांधली की गयी है. इस पर सक्षम पदाधिकारी द्वारा जवाब दिया गया. वहीं, जनवितरण प्रणाली के साथ – साथ धान अधिग्रहण पर भी सवाल उठाया गया. सवाल-जवाब के बीच सदन में गहमा-गहमी बनी रही. धान अधिग्रहण मामले में मिलर और क्रय पदाधिकारी की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया. इस पर क्रय पदाधिकारी ने मिलीभगत की बात से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि मिलर के साथ-साथ जिले के वरीय पदाधिकारियों को भी गोदाम खाली कराने के लिए कई बार पत्र लिखें जा चुके हैं. पूर्व उपप्रमुख राम आशीष सिंह ने पूर्व में बीआरजीएफ योजना के तहत कराये गये पक्कीकरण कार्यों को पूरा करने का प्रस्ताव उठाया. इस पर सदन का माहौल गरमा गया. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सुनीता सिंह ने की. मौके पर उपप्रमुख शारदा देवी रावत, मुखिया जाहिद खान, अमरेश प्रसाद, लक्ष्मण चौधरी, बीडीओ मार्कंडेय राय, सीओ अंगद सिंह, थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह, क्रय पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, बीइओ कौशलेंद्र कुमार, जेइ साधु यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >