मेधा सूची का अनुमोदन आजसंवाददाता, गोपालगंजविभागीय निर्देश के आलोक में दी गयी संशोधित समय तालिका के तहत शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया में शिथिलता दिखाई दे रही है. इसके कारण शिक्षकों के समय से नियोजन को लेकर देरी की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं. निर्देशानुसार उच्चतर माध्यमिक, नगर पर्षद, नगर पंचायत, प्रखंड व पंचायत स्तरीय शिक्षकों का नियोजन किया जाना है. इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, लेकिन कोई नियोजन इकाई निर्धारित समय सीमा के तहत नियोजन पत्र निर्गत नहीं कर सकी. इसके कारण अभ्यर्थियों में बेचैनी है. जिला द्वारा पंचायत एवं प्रखंड की मेधा सूची का अनुमोदन 27 मार्च तक करना है. बावजूद कई शिक्षक नियोजन इकाइयों द्वार अभी तक जिला कार्यालय में इससे संबंधित सूची जमा नहीं की गयी है. नियोजन इकाइयों द्वारा मेधा सूची का सार्वजनीकरण 28 मार्च को करना है, जबकि नियोजन इकाइयां नियोजन को पत्र 29 मार्च को निर्गत करेंगी.क्या कहते हैं अधिकारी जिला पर्षद अंतर्गत होनेवाले नियोजन को लेकर काउंसेलिंग के लिए फाइल जिला पर्षद अध्यक्ष के पास भेजी गयी है. डीपीओ स्थापना ने कहा कि जिला पर्षद अध्यक्ष ने कहा है कि नियोजन समिति की बैठक के बाद ही काउंसेलिंग की तिथि निर्धारित की जायेगी. शिक्षा विभाग का प्रयास है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर ही नियोजन पत्रों को भेज दिया जाये. राजकिशोर सिंह, डीपीओ स्थापना
नहीं होगा समय से शिक्षकों का नियोजन
मेधा सूची का अनुमोदन आजसंवाददाता, गोपालगंजविभागीय निर्देश के आलोक में दी गयी संशोधित समय तालिका के तहत शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया में शिथिलता दिखाई दे रही है. इसके कारण शिक्षकों के समय से नियोजन को लेकर देरी की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं. निर्देशानुसार उच्चतर माध्यमिक, नगर पर्षद, नगर पंचायत, प्रखंड व पंचायत स्तरीय […]
