उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से अपहृत युवती के मामले में पुलिस ने आरोपित बजरंगी श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में युवती की बरामदगी के बाद पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग समझ कर जांच कर रही थी, लेकिन न्यायालय में अपहृता के बयान के बाद नाटकीय मोड़ आ गया और पुलिस अपहरण के मामले में छापेमारी तेज कर दी गयी. शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस ने मकसूदपुर गांव के चौर से आरोपित बजरंगी श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बजरंगी श्रीवास्तव मीरगंज थाना क्षेत्र के मछागर गांव का रहनेवाला है. जो मकसूदपुर में ट्रैक्टर चलाता था. पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया.
अपहरण के मामले में आरोपित गिरफ्तार
उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव से अपहृत युवती के मामले में पुलिस ने आरोपित बजरंगी श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में युवती की बरामदगी के बाद पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग समझ कर जांच कर रही थी, लेकिन न्यायालय में अपहृता के बयान के बाद नाटकीय मोड़ आ गया और पुलिस […]
