बैंक का दायित्व है ग्राहकों की बेहतर सेवा

कुचायकोट. स्थानीय प्रखंड के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, सिपाया के परिसर में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने की. क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर आयोजित समर्पण कार्यक्रम के तहत ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बैंक क्षेत्र के दर्जनों गांवों से ग्राहकों ने भाग […]

कुचायकोट. स्थानीय प्रखंड के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, सिपाया के परिसर में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने की. क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर आयोजित समर्पण कार्यक्रम के तहत ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बैंक क्षेत्र के दर्जनों गांवों से ग्राहकों ने भाग लिया. इस अवसर पर बैंकों के द्वारा दी जानेवाली ग्राहकी सेवा की जानकारी शाखा प्रबंधक ने दी. इस मौके पर ग्राहक धु्रव जी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, सिकंदर साह, रमिता देवी, जटा सहनी, राम कृष्ण सिंह, सुनीद्र सिंह सहित सैकड़ों के साथ साथ क्षेत्र के गण्यमान्य लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >