शराबबंदी व अन्य मामलों में 24 घंटे में 18 अभियुक्त गिरफ्तार

गोपालगंज. जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया.

गोपालगंज. जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इसी क्रम में पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस द्वारा जारी विवरणी के अनुसार, श्रीपुर थाना क्षेत्र से शराबबंदी कानून के उल्लंघन में राजेश कुमार और अरविंद सिंह, हथुआ थाने से लीलावती देवी और हरेंद्र उपाध्याय, मीरगंज थाने से अर्जुन प्रसाद, जबकि मांझागढ़ थाने से मुन्ना चौधरी, एक महिला सहित नंदु नट और रामाश्रय सिंह को गिरफ्तार किया गया. कुचायकोट थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में राहुल कुमार, मिथिलेश राय और अजीत राय को पकड़ा. वहीं उचकागांव थाने में मारपीट और छेड़खानी मामले में राधिका देवी, विशंभरपुर थाने से संतार नट और शमशुद्दीन कलील, बैकुंठपुर थाने से कन्हैया सिंह और सुनील गिरि, कटेया थाने से विनय मिश्रा, विजयीपुर थाने से तिरिकेश राम तथा यादोपुर थाने से विशाल बीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस टीम को लगातार गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >