दो लुटेरों को ग्रामीणों ने मार डाला

गोपालगंज : एसबीआइ की दहीभता शाखा से पैसा निकाल घर लौट रहे किसान मुस्तकीम आलम से 49 हजार रुपये लूट कर भाग रहे दो लुटरों को ग्रामीणों ने मार डाला. एक की हालत गंभीर है. भाग रहे लुटरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की. गोली की आवाज सुन क्रिकेट खेल रहे युवकों व […]

गोपालगंज : एसबीआइ की दहीभता शाखा से पैसा निकाल घर लौट रहे किसान मुस्तकीम आलम से 49 हजार रुपये लूट कर भाग रहे दो लुटरों को ग्रामीणों ने मार डाला. एक की हालत गंभीर है. भाग रहे लुटरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की.
गोली की आवाज सुन क्रिकेट खेल रहे युवकों व ग्रामीणों ने तीनों लुटेरों को पकड़ लिया. इसके बाद बेरहमी से पिटाई की. इलाज के दौरान दो लुटेरों की मौत हो गयी, वहीं एक की हालत गंभीर है. दूसरी ओर अपराधियों ने किसान मुस्तकीम के भाई शमशाद को भी घायल कर दिया. अपराधियों की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >