ट्रक ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

कुचायकोट : बुधवार की देर रात बरात से वापस लौट रहे एक साइकिल पर सवार दो लोगों को कुचायकोट-मैरवा पथ पर करणपुरा गांव के पास ट्रक ने रौंद दिया. इससे साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दूसरे का इलाज गोरखपुर में चल रहा है. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो […]

कुचायकोट : बुधवार की देर रात बरात से वापस लौट रहे एक साइकिल पर सवार दो लोगों को कुचायकोट-मैरवा पथ पर करणपुरा गांव के पास ट्रक ने रौंद दिया. इससे साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं दूसरे का इलाज गोरखपुर में चल रहा है. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. उधर, घटना की जानकारी मिलते ही ढेबवा गांव में अफरातफरी मच गयी. बराती की मौत की सूचना पर पूरे गांव में मातम छा गया.

बताया गया कि ढेबवा गांव निवासी झूलन पटेल के बेटे की बरात उचकागांव थाना क्षेत्र के तुलसिया गांव में गयी हुई थी. बुधवार की रात करीब 10 दस बजे दो बराती एक साइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव ढेबवा लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया.
दोनों घायलों हीरा खरवार के पुत्र पंचानन खरवार और नंदजी पटेल के पुत्र ललन पटेल को पीछे से आ रहे बरातियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट पहुंचाया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. गोपालगंज के चिकित्सकों ने भी दोनों की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया.
गोरखपुर ले जाने के क्रम में पंचानन खरवार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि ललन खरवार का इलाज गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है. बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया गया.
दुकान बंद कर बाइक से पिता को लाने जा रहा था युवक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >