पिकअप व बाइक की टक्कर में यूपी के युवक की मौत

कटेया : कटेया-भोरे मुख्य सड़क पर पचमवा गांव के समीप बुधवार को पिकअप व बाइक की टक्कर में यूपी के एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि यूपी के खैरटिया गांव के अरविंद कुमार व करवनहीं गांव के दीपक कुमार भोरे प्रखंड के किसी गांव […]

कटेया : कटेया-भोरे मुख्य सड़क पर पचमवा गांव के समीप बुधवार को पिकअप व बाइक की टक्कर में यूपी के एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि यूपी के खैरटिया गांव के अरविंद कुमार व करवनहीं गांव के दीपक कुमार भोरे प्रखंड के किसी गांव में शादी समारोह में गये थे. वहां न्योता कर वे बाइक से घर लौट रहे थे.

इसी दौरान कटेया-भोरे मुख्य सड़क पर पचमवा गांव के पास पिकअप गाड़ी व उनकी बाइक में टक्कर हो गयी. घटना के बाद से भीड़ जुट गयी. आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए कटेया रेफरल अस्पताल लाया गया.
यहां दोनों की स्थिति चिंताजनक देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया. लेकिन, इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के दौरान बनकटा गांव के समीप रास्ते में ही दीपक कुमार ने दम तोड़ दिया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दूसरे युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >