कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित 29 आंगनबाड़ी सेविकाओं से शोकॉज

गोपालगंज : पल्स पोलियो अभियान में कोताही को देखकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है. गत सात अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच चली पल्स पोलियो अभियान में आंगनबाड़ी सेविकाओं की ड्यूटी लगायी गयी थी. वरीय अधिकारियों की जांच के क्रम में पल्स पोलियो अभियान में ड्यूटी पर लगायी गयी आंगनबाड़ी सेविका अपने कर्तव्य स्थल […]

गोपालगंज : पल्स पोलियो अभियान में कोताही को देखकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है. गत सात अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच चली पल्स पोलियो अभियान में आंगनबाड़ी सेविकाओं की ड्यूटी लगायी गयी थी. वरीय अधिकारियों की जांच के क्रम में पल्स पोलियो अभियान में ड्यूटी पर लगायी गयी आंगनबाड़ी सेविका अपने कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पायी गयी.

इसको लेकर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा जिले की विभिन्न परियोजनाओं के 29 आंगनबाड़ी सेविकाओं से जवाब तलब किया गया है.
जवाब प्रस्तुत करने के लिए सेविकाओं को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है. इस अवधि में आंगनबाड़ी सेविका साक्ष्य के साथ अपना स्पष्टीकरण डीपीओ बाल विकास के समक्ष प्रस्तुत करेंगी. जवाब प्रस्तुत नहीं करने वाले आंगनबाड़ी सेविकाओं का चयन रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.
इनसे हुआ जवाब तलब
बैकुंठपुर परियोजना की फुल कुमारी देवी, भोरे की पूनम देवी, गोपालगंज सदर की पूनम देवी, ममता देवी, रमावती देवी, कटेया परियोजना की सुशीला देवी, सुनिता देवी, गिरिजा देवी, कुचायकोट परियोजना की अनु कुमारी, गीता देवी, सरिता देवी, भागमनी देवी, शबनम प्रवीण, चंद्रावती देवी, सुमन देवी, कमला, सुनीता, सबिता, रेणु, मांझा परियोजना की राज कुमारी देवी, गुड़िया खातून, रश्मी देवी, बिंदू देवी, फुलवरिया परियोजना की रीना कुमारी, उचकागांव परियोजना की लीलावती देवी, अनुराधा देवी और मनोरमा देवी से जवाब तलब किया गया है.
क्या कहते हैं अधिकारी
पल्स पोलियो अभियान एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं. इस कार्यक्रम में कोताही बरतना कर्तव्य के प्रति लापरवाही हैं. जिस किसी सेविका ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, उनका चयन रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.
आलोक कुमार गौतम, डीपीओ बाल विकास, गोपालगंज
प्रशिक्षण से अनुपस्थित 35 कर्मियों से शोकॉज
गोपालगंज : मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण गत आठ अप्रैल शुरू हुआ है. इसमें 35 चुनाव कर्मी अनुपस्थित रहे. इसको लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कर्मियों से शोकॉज किया गया है. इसमें अनिरुद्ध दुबे, निर्भय कुमार, हरिकांत राम, राकेश राय, कौशर ईमाम, रंजन त्रिवेदी, रंजन सिंह, सुधांशु कुमार, डॉ विवेक कुमार, म मसलीम, उमाशंकर साह, सैयद ईकबाल अख्तर, विजय मिश्रा, गोरख प्रसाद, मणिभूषण कुमार, दिवाकर पांडेय, नथुनी पांडेय, रंजीत कुमार, अरुण पराशर, शिलानाथ सिंह, नंदन सिन्हा, योगेंद्र यादव, जलाल अहमद, संजय सुमन, रंजन गौर, सतन सिंह, शैलेश प्रसाद, राज किशोर चौधरी, अभिषेक कुमार, अनिल सिंह, विश्वनाथ पाठक, राकेश कुमार, प्रवेश कुमार, सुमंत कुमार आदि शामिल हैं. इन्हें 16 अप्रैल तक जवाब देने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >