विदेश से लौट रहा भाजपा नेता का भाई सीवान से गायब

मांझा : विदेश से दो वर्ष के बाद कामकर घर लौट रहे भाजपा नेता का भाई सीवान से गायब हो गया. मोबाइल बंद होने से कोई ट्रेस नहीं मिल रहा. इधर, भाजपा नेता के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है. मांझा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष दुबे […]

मांझा : विदेश से दो वर्ष के बाद कामकर घर लौट रहे भाजपा नेता का भाई सीवान से गायब हो गया. मोबाइल बंद होने से कोई ट्रेस नहीं मिल रहा. इधर, भाजपा नेता के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए है. मांझा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष दुबे के भाई उपेंद्र दुबे विदेश से कमाकर पांच अगस्त को घर आ रहे थे.

लखनऊ हवाई अड्डा पर उतरे और वहां से एक्सप्रेस ट्रेन से सीवान आ रहे थे. इसी बीच करीब रात के 8 बजे परिजनों से बात हुई. 10 बजे तक सीवान पहुंचने की बात कही. उसके बाद कोई जानकारी नहीं मिल पा रही. परिजन खोजबीन करते-करते परेशान हैं. भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष दुबे ने आशंका जतायी है कि हो सकता है कि अपराधियों ने सामान लूटकर हत्या कर दी हो. उपेंद्र दुबे की पत्नी पूनम देवी तथा पुत्री खुशी कुमारी, निशा कुमारी, आरव कुमार सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में तरह-तरह की चर्चा है. इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >