स्कॉलरशिप के लिए बीएड कॉलेज अपडेट नहीं

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अधीन संचालित हैं सभी बीएड कॉलेज स्कॉलरशिप के छात्रों ने अधिकारियों से लगायी गुहार गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने को लेकर परेशान हैं. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से उन्हीं छात्रों का फॉर्म ऑनलाइन भरा जा रहा है. इनके शिक्षा संस्थान का नाम पोर्टल पर अपलोड […]

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अधीन संचालित हैं सभी बीएड कॉलेज

स्कॉलरशिप के छात्रों ने अधिकारियों से लगायी गुहार
गोपालगंज : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने को लेकर परेशान हैं. नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से उन्हीं छात्रों का फॉर्म ऑनलाइन भरा जा रहा है. इनके शिक्षा संस्थान का नाम पोर्टल पर अपलोड है. स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से वंचित महारानी पूनम शाही बीएड कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय में गुहार लगायी.
जिलाधिकारी के नहीं रहने पर छात्रों ने विशेष कार्य पदाधिकारी डीपी शाही के पास अपनी समस्याएं सुनायीं. छात्रों ने कहा कि प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 के नवीन एवं नवीनकृत स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप की ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक है. ऑनलाइन आवेदन के लिए scholarships.gov.in वेबसाइट दी गयी है. लेकिन इस वेबसाइट पर जेपीयू के बीएड कॉलेज अपडेट नहीं है. इस कारण उनका फॉर्म पोर्टल नहीं ले रहा है. वहीं, जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थान को पोर्टल पर अपनी पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी. स्कॉलरशिप का फॉर्म उन्हीं छात्रों का भरा जायेगा, जिनका नाम पोर्टल पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >