हथुआ कॉलेज में नोक-झोक के साथ हुआ मतदान

हथुआ : गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में छात्र संघ चुनाव सोमवार को नोंक-झोक के साथ संपन्न हो गया. कॉलेज के ब्वायज कॉमन रूम में तीन मतदान केंद्र बनाये गये थे, जिसमें पुलिस व मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच मतदान हुआ. सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह […]

हथुआ : गोपेश्वर कॉलेज हथुआ में छात्र संघ चुनाव सोमवार को नोंक-झोक के साथ संपन्न हो गया. कॉलेज के ब्वायज कॉमन रूम में तीन मतदान केंद्र बनाये गये थे, जिसमें पुलिस व मजिस्ट्रेट की तैनाती के बीच मतदान हुआ. सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक मतदाताओं की लंबी कतार मतदान केंद्र पर लगी रही. मतदान को लेकर छात्राओं में सर्वाधिक उत्साह था. वोट की चोट पर प्रत्याशी को जिताने की होड़ में छात्राओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही. हालांकि मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशी, समर्थक के आपसी नोक-झोंक में कई बार पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए समर्थकों को घंटों समझाना पड़ा. मारपीट की संभावना को देखते हुए बाद में हथुआ थाने के अलावा फुलवरिया, मीरगंज पुलिस को मौके पर बुलानी पड़ी, तब स्थिति पर काबू हो पायी.

केंद्र पर नामांकन रसीद व आधार कार्ड से डाले गये वोट : गोपेश्वर कॉलेज में नामांकन रसीद, कॉलेज द्वारा निर्गत आईकार्ड व आधार कार्ड के साथ मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया. फर्जी मतदाताओं को लेकर प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ कागजातों को जांच कर मतदाताओं को मतदान करने की अनुमति दी गयी. स्नातक के 17 से 22 वर्ष व स्नातकोत्तर में 22 से 25 वर्ष के मतदाताओं ने मतदान किया. आयुसीमा को लेकर प्रशासन द्वारा आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया था,
जबकि नामांकन रसीद व कॉलेज द्वारा निर्गत आईकार्ड को फर्जी मतदाताओं को लेकर अनिवार्य किया गया था. कॉलेज के मुख्य द्वार पर मजिस्ट्रेट के रूप में संतोष कुमार व सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, केएन पासवान आदि पुलिस बल को विधि व्यवस्था को लेकर तैनात किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >