बरौली (गोपालगंज) : थावे-छपरा रेलखंड पर बरौली थाने के संदली गांव में मानवरहित रेलवे ढाले पर इयरफोन लगाकर बात कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गये और ट्रैक पर प्रदर्शन करने लगे. लोगों का कहना था कि कई बार मांग करने के बाद भी यहां फाटक नहीं लगाया गया है. इसकी सूचना पर पहुंची बरौली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया. बिना पोस्टमार्टम कराये गांव के लोग शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गये.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरौली थाने के संदली गांव के भोला यादव का पुत्र प्रिंस यादव (18 वर्ष) सुबह आठ बजे अपने घर के सामने मानवरहित रेलवे ढाले पर बैठकर फोन से बात कर रहा था. इतने में छपरा से थावे जा रही ट्रेन पहुंच गयी. ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाया. कुछ लोग चिल्लाये भी, लेकिन इयरफोन लगाने के चलते वह सुन नहीं पाया. अचानक ट्रेन को देख कर भागने की
