गोपालगंज के युवक को एनआइए ने लिया हिरासत में बोधगया बम मामला

गोपालगंज : बोधगया बम मामले में एनआइए की टीम ने गोपालगंज के एक युवक की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे हिरासत में लिया गया. नगर थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार की देर रात खजूरबानी स्थित महफूज आलम के घर पहुंची और उसकी बात एनआइए के अधिकारियों से करायी. फिर […]

गोपालगंज : बोधगया बम मामले में एनआइए की टीम ने गोपालगंज के एक युवक की भूमिका संदिग्ध पाते हुए उसे हिरासत में लिया गया. नगर थाने के इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार की देर रात खजूरबानी स्थित महफूज आलम के घर पहुंची और उसकी बात एनआइए के अधिकारियों से करायी. फिर उसे नगर थाना लाया गया, जहां मौजूद एनआईए की टीम ने पूछताछ की. पूछताछ के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया. लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शेखl

गोपालगंज के युवक…
अब्दुल नईम नेे गोपालगंज में सोहैल खान बनकर अपने नेटवर्क को मजबूत किया था, जिसमें उसके प्रमुख साथी बेदारबख्त उर्फ धन्नू राजा को गिरफ्तार किया जा चुका है.
एनआईए के रडार पर कुल 33 युवकों के होने की बात बतायी जा रही है. मालूम हो कि बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर परिसर के पास और अन्य जगहों से सूटकेस में रखे दो आईईडी बम बरामद किये गये थे. इन बमों की बनावट इतनी जटिल थी कि 24 घंटे बाद भी एनआईए की टीम उन्हें निष्क्रिय नहीं कर पायी.
अंत में फाल्गु नदी तट पर नियंत्रित विस्फोट कराकर इन बमों काे नष्ट किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >