बाढ़ में डूबी बच्ची को खून देकर बचायी जान

खून के लिए भटक रहे परिजनों को मिली डीबीडीटी की मदद गोपालगंज : सिधवलिया के सदौवा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची की हालत बिगड़ गयी. आनन-फानन में बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्लड की जरूरत बतायी. उधर, ब्लड के अभाव में अरविंद दास की पुत्री […]

खून के लिए भटक रहे परिजनों को मिली डीबीडीटी की मदद

गोपालगंज : सिधवलिया के सदौवा गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्ची की हालत बिगड़ गयी. आनन-फानन में बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्लड की जरूरत बतायी. उधर, ब्लड के अभाव में अरविंद दास की पुत्री नेहा कुमारी जीवन और मौत से जूझने लगी. इस बीच जिला ब्लड डोनर टीम (DBDT) ने बच्ची की जान बचाने के लिए मानवता की मिसाल पेश की. डीबीडीटी के सदस्य धामा पाकड़ के निवासी अबरार आलम ने अपना ब्लड दिया. मुस्लिम युवक ने खून देकर बच्ची की न सिर्फ जान बचायी,
बल्कि कौमी-एकता की मिसाल भी कायम की. वहीं इस नेक कार्य के लिए सदर अस्पताल के डॉ अमर कुमार, डॉ कौशर जावेद, डॉ एके चौधरी, डॉ शशि रंजन और डॉ मुकेश कुमार ने सराहनीय पहल बतायी. इस मौके पर टीम के सक्रिय सदस्य अनवर हुसैन, अनस सलाम, इफ्तेखार, परवेज आलम, मो सोहैल, रिंकू बाबू, दानिस नसीम, इरफान अली, अरमान अली, मोहम्मद कैश, राजीव कुमार, रजत कुमार, इमरान अहमद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >