मुखिया की हत्या के लिए चलायी गोली, भाई घायल

कुचायकोट की भोपतपुर पंचायत के मुखिया के घर पर हमला मुखिया के घायल भाई को कुचायकोट पीएचसी में कराया गया भर्ती कुचायकोट : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में भोपतपुर पंचायत के मुखिया के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. फायरिंग में मुखिया अखिलेश्वर शाही बाल-बाल बच गये, लेकिन गोली लगने से उनके भाई […]

कुचायकोट की भोपतपुर पंचायत के मुखिया के घर पर हमला

मुखिया के घायल भाई को कुचायकोट पीएचसी में कराया गया भर्ती
कुचायकोट : स्थानीय थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में भोपतपुर पंचायत के मुखिया के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी. फायरिंग में मुखिया अखिलेश्वर शाही बाल-बाल बच गये, लेकिन गोली लगने से उनके भाई मुकेश शाही घायल हो गये. इलाज के लिए कुचायकोट पीएचसी में भर्ती कराया गया. चार की संख्या में बाइक से पहुंचे अपराधी मुखिया को मारने के लिए प्लान तैयार कर पहुंचे थे. वारदात के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे को बरामद किये है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की देर शाम मुखिया और उनके भाई अपने परिवार के साथ घर पर थे, तभी बाइक पर सवार होकर चार अपराधी घर पर पहुंच गये
और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. अपराधियों की फायरिंग से लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान मुखिया को गोली लगने की पुख्ता साबूत मिलने के बाद अपराधी भाग निकले. घटना के बाद अखिलेश्वर शाही ने बताया कि पहले से हत्या की साजिश रची गयी थी. मुखिया ने सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उधर, पुलिस ने घटना के बाद एक-एक बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिये जाने का दावा किया.
पुलिस ने शुरू की गाड़ियों की जांच : मुखिया के घर पर हमले की सूचना मिलते ही कुचायकोट, गोपालपुर और विशंभरपुर थाने की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया. पुलिस ने वारदात के बाद से ही वाहनों की जांच शुरू कर दी. हालांकि वाहन जांच के दौरान पुलिस को विशेष सफलता नहीं मिली. वारदात को अंजाम देने के बाद यूपी के तरफ अपराधियों के भागने की सूचना मिली, जिसके बाद बहादुरपुर थाने की पुलिस को भी अलर्ट किया गया.
आपसी विवाद में मारपीट, एक गिरफ्तार : सासामुसा. विशंभरपुर थाना क्षेत्र के मटिहनिया गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जम कर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें कुल नौ लोगों को आरोपित बनाया गया है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित वशिष्ठ महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >