शराब विक्रेता को गोली मार 1.50 लाख रुपये की लूट

गोपालगंज : बिहार-यूपी बॉर्डर पर स्थित तरेया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में शनिवार की रात शराब दुकान में घुस कर अपराधियों ने धंधाधुंध फायरिंग कर लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने शराब विक्रेता को गोली मार कर 1.50 लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बिहार की ओर भाग […]

गोपालगंज : बिहार-यूपी बॉर्डर पर स्थित तरेया सुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ बाजार में शनिवार की रात शराब दुकान में घुस कर अपराधियों ने धंधाधुंध फायरिंग कर लूटपाट की.
इस दौरान अपराधियों ने शराब विक्रेता को गोली मार कर 1.50 लाख रुपये लूट लिये. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बिहार की ओर भाग निकले. तरेया सुजान थाने की पुलिस ने घायल शराब कारोबारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामपुर गांव के निवासी बैरिस्टर उपाध्याय का पुत्र कुमार एस उपाध्याय सलेमगढ़ बाजार में अपनी अंग्रेजी शराब की दुकान पर थे, तभी बाइक पर सवार छह-सात की संख्या में हथियार के साथ अपराधी पहुंचे और फायरिंग करते हुए लूटपाट करने लगे.
अपराधियों ने विरोध करने पर गोली मार कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. इस वारदात के बाद तरेया सुजान की पुलिस ने सीमावर्ती बिहार के थानों की पुलिस से संपर्क किया. दोनों राज्यों की पुलिस ने घटना के बाद अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी. उधर, घायल शराब कारोबारी ने बताया कि सभी अपराधी 20 से 30 वर्ष के बीच के थे. मुंह पर कपड़ा बांध कर दुकान में पहुंचने के बाद फायरिंग करते हुए लूटपाट की गयी. वहीं तरेया सुजान थाने की पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस ने घटना की हर बिंदु पर जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >