अब बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेंगी नावें

गोपालगंज : अब बिना रजिस्ट्रेशन नावों का संचालन नहीं होगा. नाव दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर परिवहन विभाग के द्वारा सख्त कदम उठाया गया है. इसको लेकर नाव के निबंधन की कार्ययोजना भी तैयार की गयी है. साथ ही डीएम राहुल कुमार के द्वारा सीओ बैकुंठपुर, सिधवलिया, मांझा, गोपालगंज, कुचायकोट तथा मोटरयान निरीक्षक गोपालगंज […]

गोपालगंज : अब बिना रजिस्ट्रेशन नावों का संचालन नहीं होगा. नाव दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर परिवहन विभाग के द्वारा सख्त कदम उठाया गया है. इसको लेकर नाव के निबंधन की कार्ययोजना भी तैयार की गयी है. साथ ही डीएम राहुल कुमार के द्वारा सीओ बैकुंठपुर, सिधवलिया, मांझा, गोपालगंज, कुचायकोट तथा मोटरयान निरीक्षक गोपालगंज को आदेश दिया गया है

कि अंचलवार आयोजित होनेवाले नाव निबंधन शिविर में निबंधन योग्य नावों की पूर्ण संख्या एवं आवश्यक कागजात अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में मुहैया कराएं, ताकि उनका निबंधन किया जा सके. वहीं, निबंधित नावों का ब्योरा जिला परिवहन कार्यालय में मुहैया कराएं, ताकि निबंधित नावों की सूचना से परिवहन विभाग को अवगत कराया जा सके.

अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे नावों का निबंधन
अंचलवार नाव निबंधन का शिविर
प्रखंड का नाम शिविर की तिथि
बैकुंठपुर 17 जुलाई
सिधवलिया 18 जुलाई
बरौली 19 जुलाई
मांझा 20 जुलाई
गोपालगंज 21 जुलाई
कुचायकोट 22 जुलाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >