आठ पंचायत सचिवों का तबादला

गोपालगंज : डीएम राहुल कुमार ने जिले के आठ पंचायत सचिवों का तबादला कर दिया है. पंचायती राज विभाग के द्वारा पंचायत के कार्यों में तेजी लाये जाने के उद्देश्य से तबादला का निर्देश दिया गया था. इसके तहत तीन वर्ष या उससे अधिक अवधि से एक ही स्थान पर पदस्थापित पंचायत सचिवों का तबादला […]

गोपालगंज : डीएम राहुल कुमार ने जिले के आठ पंचायत सचिवों का तबादला कर दिया है. पंचायती राज विभाग के द्वारा पंचायत के कार्यों में तेजी लाये जाने के उद्देश्य से तबादला का निर्देश दिया गया था. इसके तहत तीन वर्ष या उससे अधिक अवधि से एक ही स्थान पर पदस्थापित पंचायत सचिवों का तबादला किया गया है.

तबादले में पंचायत सचिवों को उनके गृह प्रखंड में पदस्थापन से मुक्त रखा गया है. डीएम ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि वे 15 जुलाई तक नौ पदस्थापन वाले प्रखंडों में योगदान करना सुनिश्चित करें. 15 जुलाई के बाद स्थानांतरित पंचायत सचिव स्वत: विरमित समझे जायेंगे. तबादले के बाद कोई भी अर्जी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा और न ही किसी प्रकार की पैरवी पर ही विचार किया जायेगा. यह आचरण सरकारी सेवक नियमावली के विरुद्ध है.

वहीं, सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र ही स्थानांतरित पंचायत सचिवों को नये पदस्थापन वाले स्थान पर योगदान करने के लिए विरमित करें. साथ ही उनका अंतिम वेतन भुगतान प्रमाणपत्र एवं सेवापुस्त नव पदस्थापन के कार्यालय में भेजना सुनिश्चि›त करें. अगर स्थानांतरित पंचायत सचिव पर किसी प्रकार की अग्रिम है, तो उसे अंतिम वेतन प्रमाणपत्र में अंकित करें, ताकि वसूली की कार्रवाई की जा सके. डीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि पंचायत सचिवों के जुलाई माह का वेतन नव पदस्थापन के स्थान से भुगतान होगा.

इन पंचायत सचिवों का हुआ तबादला
नाम पदस्थापित प्रखंड तबादला
सुरेश्वर सिंह गोपालगंज विजयीपुर
दयाशंकर सिन्हा बरौली सिधवलिया
अनिल मिश्र कुचायकोट हथुआ
अरुण कुमार सिधवलिया कुचायकोट
अली हैदर हथुआ मांझा
जयप्रकाश नारायण द्विवेदी विजयीपुर पंचदेवरी
शारदानंद सिंह विजयीपुर थावे
कामता सिंह मांझा गोपालगंज
डीएम ने दिया 15 तक हर हाल में योगदान करने का निर्देश
तबादले के बाद अर्जी आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >