भोरे में हिंसक झड़प में आठ लोग हुए घायल

गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के नारी चकरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. घटना में दोनों पक्षों से महिला सहित आठ लोग घायल हो गये. घायलों को भोरे रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. […]

गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के नारी चकरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. घटना में दोनों पक्षों से महिला सहित आठ लोग घायल हो गये. घायलों को भोरे रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नारी चकरवां गांव में कंचन भगत व हीरालाल भगत के बीच पूर्व से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था. बुधवार को बास काटने के बाद लेकर जाने को लेकर विवाद हुआ.

विवाद इतना गहराया कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडा और धारदार हथियार से एक-दूसरे पर वार किया गया जिसमें एक पक्ष से कंवन भगत, गोरख भगत, पुनीता कुमारी, लीलावती देवी व राजू कुमार घायल हो गये.

वहीं दूसरे पक्ष से हीरालाल भगत, जवाहिर भगत व विनोद भगत घायल हैं. आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों से घायलों को अस्पताल में भरती कराया. वहीं पुलिस ने घटना के बाद बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >