महम्मदपुर में ट्रक ने बस में मारी ठोकर, 10 यात्री हुए घायल

गोपालगंज : तिहारी से गोरखपुर जानेवाली यात्री बस में बुधवार को ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसे में बस पर सवार 10 यात्री घायल हो गये. घायल यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. डॉक्टरों ने इलाज के बाद सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. घायलों ने बताया […]

गोपालगंज : तिहारी से गोरखपुर जानेवाली यात्री बस में बुधवार को ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसे में बस पर सवार 10 यात्री घायल हो गये. घायल यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. डॉक्टरों ने इलाज के बाद सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है. घायलों ने बताया कि गोरखपुर जानेवाली मिश्रा बंधु बस मोतिहारी से जा रही थी.

महम्मदपुर के पास एनएच 28 पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसे के बाद बस में सवार में मुजफ्फरपुर के साहेबगंज निवासी राहुल कुमार व इनके पुत्र चंदन कुमार, महम्मदपुर के अरुण सिंह, पुत्र मयंक कुमार आदि घायल हो गये. आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >