रद्द होगा कार्ड राशन कार्ड के 1925 लाभुकों को आपत्ति

अनुमंडल कार्यालय में जमा किया आपत्ति आवेदन गोपालगंज : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निर्देश पर जिले के राशन लाभुकों का सत्यापन कराया गया. जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत एवं प्रखंड स्तर के कर्मियों को लगा कर राशन कार्ड के एक-एक लाभुक का सत्यापन कराया गया. सत्यापन के बाद पात्र एवं अपात्र लाभुकाें की सूची […]

अनुमंडल कार्यालय में जमा किया आपत्ति आवेदन

गोपालगंज : खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निर्देश पर जिले के राशन लाभुकों का सत्यापन कराया गया. जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत एवं प्रखंड स्तर के कर्मियों को लगा कर राशन कार्ड के एक-एक लाभुक का सत्यापन कराया गया. सत्यापन के बाद पात्र एवं अपात्र लाभुकाें की सूची बनायी गयी. जो भी अपात्र परिवार चिह्नित किये गये, उन्हें अनुमंडल कार्यालय से नोटिस निर्गत किया गया. प्रशासन के सर्वेक्षण में गोपालगंज अनुमंडल के कुल 13793 परिवार अपात्र पाये गये,
जिनमें से 13682 अपात्र परिवारों को नोटिस निर्गत किया गया. वहीं प्रखंड कार्यालय के द्वारा गोपालगंज अनुमंडल के सात प्रखंडों के 5078 राशन कार्डधारी लाभुकों को नोटिस तामिला कराया गया. नोटिस मिलने के बाद 2538 लाभुकों ने नोटिस के बाद खुद को राशन के लिए पात्र या अपात्र होने का साक्ष्य अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया.
जिन लाभुकों को यह मानते हुए उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया कि अब इन्हें अपने राशन कार्ड के संबंध में कुछ नहीं कहना है. जबकि अनुमंडल कार्यालय से निर्गत नोटिस मिलने के साथ ही 1925 लाभुकों ने प्रशासन की राशन कार्ड सत्यापन पर सवाल खड़ा कर दिया है. इतना ही नहीं लाभुकों ने अपना आपत्ति आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में मुहैया करा दिया है. लाभुकों से प्राप्त आपत्ति आवेदन की पुन: जांच की कार्रवाई अनुमंडल कार्यालय के द्वारा शुरू कर दी गयी है. जांच में लाभुकों के द्वारा दर्ज करायी गयी आपत्ति, अगर सही मिलती है, तो लाभुक का राशन कार्ड रद्द नहीं होगा. अगर आपत्ति जांच में गलत पायी जाती है, तो लाभुक का राशन कार्ड रद्द कर दिया जायेगा. प्राप्त आपत्तियों की जांच एवं सुनवाई का कार्य अनुमंडल कार्यालय के द्वारा शुरू किया गया है.
एक नजर में आपत्ति दर्ज कराने वाले लाभुक
प्रखंड लाभुक की संख्या
गोपालगंज 488
थावे 94
कुचायकोट 148
मांझा 324
बरौली 472
सिधवलिया 276
बैकुंठपुर 100
नप बरौली 32
कुल 1925
क्या कहते हैं अधिकारी
लाभुकों से प्राप्त आपत्ति आवेदन की जांच करायी जा रही है. आपत्ति सही होगी तो राशन कार्ड रद्द नहीं होगा. गलत होगी तो राशन कार्ड रद्द कर दिया जायेगा.
शैलेश कुमार दास, एसडीओ, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >