बेटे का अपहरण कर मांगी दो लाख की फिरौती

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के नयी बाजार निवासी निर्मला देवी ने अपने पुत्र कृष्णा कुमार को अपहरण करने के मामले में सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. पीड़िता ने बताया कि उसी थाने के सुदा साह के टोला गांव के गुदरी साह ने दो मई को उनके घर आकर बोले कि मेरे घर […]

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के नयी बाजार निवासी निर्मला देवी ने अपने पुत्र कृष्णा कुमार को अपहरण करने के मामले में सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. पीड़िता ने बताया कि उसी थाने के सुदा साह के टोला गांव के गुदरी साह ने दो मई को उनके घर आकर बोले कि मेरे घर कोई नहीं है, एक आदमी की तबीयत खराब है. अपने लड़के को मेरे साथ भेज दीजिए इलाज करा कर वापस आ जायेगा. कृष्णा कुमार उनके साथ चला गया और अभी तक वापस नहीं आया.

निर्मला देवी ने जब गुदरी साह से जाकर पूछा कि मेरा लड़का कहां है, तो उन्होंने कहा की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण गोरखपुर मरीज को रेफर कर दिया. आपका लड़का वहीं है और अब बोल रहे हैं कि हमको पता नहीं है. दो लाख रुपये दोगी तो पता लगाऊंगा. पीड़िता को आशंका है कि उसके लड़के की हत्या कर दी गयी है. इसको लेकर पीड़िता ने गुदरी साह पर सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर कर न्याय की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >