बलेसरा में खूनी झड़प

विवाद. सदर अस्पताल में घायलों को कराया गया भरती गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में झोंपड़ी रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गयी. तलवार और फरसे से दोनों तरफ से एक-दूसरे पर वार किया गया. इसमें एक पक्ष से मां-बेटी सहित 10 लोग घायल हो गये. घायलों […]

विवाद. सदर अस्पताल में घायलों को कराया गया भरती

गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में झोंपड़ी रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गयी. तलवार और फरसे से दोनों तरफ से एक-दूसरे पर वार किया गया. इसमें एक पक्ष से मां-बेटी सहित 10 लोग घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों से घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के बाद दोनों पक्ष के बीच तनाव व्याप्त हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलेसरा गांव में गुलजार चौधरी और मुन्ना चौधरी के बीच विवादित जमीन पर झोंपड़ी रखने को लेकर विवाद हुआ.
गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों से धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें एक पक्ष से गुलजार चौधरी, पत्नी कमली देवी, पुत्र श्रीराम यादव, धनंजय कुमार, मुकेश यादव, पुत्री छोटी कुमारी घायल हो गये. वहीं, दूसरे पक्ष से मुन्ना चौधरी सहित तीन लोग घायल हो गये. आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया. उचकागांव पुलिस ने मुन्ना चौधरी के बयान पर छह लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली. वहीं दूसरे पक्ष से गुलजार चौधरी ने सदर अस्पताल में पुलिस पदाधिकारी के पास अपना फर्द बयान दर्ज कराया. पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर कांड अंकित करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >