उत्पाद विभाग की टीम ने 70 हजार रुपये की शराब जब्त की

इंडिका गाड़ी में लदी शराब बरामद, धंधेबाज फरार भोरे : भोरे पुलिस ने वाहन चेकिं ग के दौरान एक इंडिका गाड़ी में लदी 40 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने गाड़ी जब्त करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली […]

इंडिका गाड़ी में लदी शराब बरामद, धंधेबाज फरार

भोरे : भोरे पुलिस ने वाहन चेकिं ग के दौरान एक इंडिका गाड़ी में लदी 40 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. वहीं धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने गाड़ी जब्त करते हुए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सिसई गांव के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी बीच दिल्ली नंबर की एक नीली इंडिका गाड़ी वहां पहुंची. पुलिस को देखते ही गाड़ी का चालक गाड़ी को छोड़ कर भागने लगा. काफी पीछा करने के बाद भी चालक फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें से 40 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. गाड़ी को जब्त करते हुए इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >