लक्ष्मीपुर में कार चलाना सीख रहा था युवक, हादसे के बाद फरार
कुचायकोट (गोपालगंज) : गोपालपुर थाने के लक्ष्मीपुर गांव में मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार एक परिवार के घर में जा घुसी. हादसे में घर में सो रही मां-बेटी की मौत हो गयी. हादसे के बाद कार चला रहा युवक फरार हो गया. ग्रामीणों ने मौत के विरोध में जम कर हंगामा किया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हुई.
पुलिस ने करीब चार घंटे बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जवाहर राम की पत्नी मीरा देवी (28 वर्ष) और इनकी पुत्री खुशी कुमारी (पांच वर्ष) घर में सो रही थी. सुबह के करीब 10:15 बजे कार चलाना सीख रहे युवक ने संतुलन खो दिया,
जिससे अनियंत्रित होकर कार घर में घुस गयी. हादसे में मां-बेटी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, मौत होने के बाद चालक और कार में सवार अन्य लोग फरार हो गये. इधर, मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. सूचना
घर में घुसी अनियंत्रित कार…
पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पुलिस को करीब चार घंटे तक शव को अपने कब्जे में लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ी. हंगामेे के दौरान पुलिस के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई. हालांकि, बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से करीब दो बजे पुलिस ने मां-बेटी के शव को अपने कब्जे में लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कार किसकी थी, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
