सिपाही भर्ती के दौरान युवक की मौत

सिपाही भर्ती के दौरान युवक की मौत

परैया.

प्रखंड की सुदूरवर्ती मगरावां पंचायत स्थित बड़ैला के युवक की मौत उत्पात विभाग की सिपाही भर्ती के दौरान दौड़ के क्रम में हो गयी. मृतक की पहचान बड़ैला गांव के धनंजय यादव के सबसे छोटे पुत्र 25 वर्षीय अमरेश कुमार से हुई है, जो उत्पाद विभाग की सिपाही भर्ती में शामिल होेने बिहार के सटे झारखंड राज्य के पलामू जिला स्थित डाल्टेनगंज गया था. वहां दौड़ के क्रम में अचानक युवक की तबीयत बिगड़ी और वह मैदान में गिर गया. युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिवार वालों को घटना की सूचना दूरभाष के माध्यम से मिली. शव को पोस्टमार्टम के बाद घर के लिए भेजा गया. घटना की सूचना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है. शुक्रवार की शाम युवक का शव उसके पैतृक गांव पहुंचा. शव का दाहसंस्कार परिजन और ग्रामीणों ने किया. मगरावां सरपंच सतीश कुमार ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा है. किसान पिता धनंजय यादव घटना के बाद से बेसुध है. लगातार सिपाही, सेना और अन्य भर्ती की शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटे पुत्र के निधन से पूरे परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >