आवास योजना के चयनित लाभुकों को सौंपा कार्यादेश और चेक बुक

नगर पंचायत इमामगंज के कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच कार्यादेश व चेक का वितरण किया.

इमामगंज. नगर पंचायत इमामगंज के कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष रंजन पांडेय, मुख्य पार्षद सोनम कुमारी, उपमुख्य पार्षद खुशबू देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि भवानी सिंह, धीरज पासवान आदि ने कार्यादेश व चेक का वितरण किया. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पीएम शहरी आवास योजना बिहार सरकार की मदद से चलायी जा रही है. इसमें नगर पंचायत इमामगंज के द्वारा पहले फेज में 702 लाभुकों को चयनित किया गया है. सोमवार को प्रत्येक वार्ड के एक-एक लाभुकों को कार्यालय बुलाकर कार्यादेश और चेक बुक दिया गया. इन सबों के बैंक खाताें में आवास योजना की प्रथम किस्त के रूप में एक लाख रुपये भेज दिये गये हैं. जिन लोगों के खाता में पैसा चला गया है. वे लोग कार्य प्रारंभ कर दें. मौके पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि उपेंद्र रजक, वार्ड पार्षद सुरेश गुप्ता, कमलेश दास, संतोष सौण्डिक, अखिलेश कुमार सहित दर्जनों लाभुक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >